आज हिंदुस्तान हर तरह से एक विकसित देश है . दुसरे मुल्क हमारी तरक्की से खासे परेशान है . अमेरिका और चाइना तक हमारे देश की प्रतिभाओ का लोहा मान चुके है. जितना प्रतिभाओ का खजाना हमारे मुल्क में है शायद ही कही होगा . लेकिन इतना सब कुछ होते हुए भी हम अपने ही देश की प्रतिभाओ को मोका नहीं दे रहे है . जो पाकिस्तान हमारे यहाँ इतने आतंकवादी हमले करा चूका है हजारो बेगुनाह हिन्दुस्तानियों की जान ले चूका है. लेकिन फिर भी हम वहा के लोगो को यहाँ उनकी प्रतिभा दिखाने और पैसा कमाने का मौका दे रहे है . हिन्दुस्तानियों की वहा हालत बद से बत्तर हो रही है और हम यहाँ पाकिस्तानियों को बैठ कर पाल रहे है .आतिफ असलम ,अदनान सामी ,राहत फ़तेह अली खान , मीरा ,वीना मलिक इत्यादि कई ऐसे कलाकार जो हिंदुस्तान के रहमो करम पर पल रहे है . हिंदुस्तान में इनसे कही ज्यादा अच्छी प्रतिभाये है जिनको मौका दिया जाये तोह वोह अपने आप को साबित कर सकती है . लेकिन उनको मौका न देकर इन पाकिस्तानियों पर सारा प्यार उड़ेल दिया जाता है .पाकिस्तान के अलावा भी कई मुल्को से कई लड़कियों को जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर हिंदुस्तान बुलाया जाता है और वोह हिंदी फिल्मो में डांस करती है. जो काम पहले हिंदुस्तान की ही लडकिया करती थी लेकिन अब सब बदल गया और हिन्दुस्तानी लडकियों की जगह विदेशी बालाओ ने ले ली . और जो यहाँ काम करने वाले थे वो बेरोजगार हो गए .धीरे -धीरे सब बदल रहा है बाहर के मुल्क के लोगो को यहाँ काम दिया जा रहा है .और इस मुल्क के बाशिंदे रोज़गार की तलाश में दर दर भटक रहे है. इस पर कोई ठोस कदम उठाने चाहिए जिससे हमारे देश की प्रतिभाओ को भरपूर मौका मिले अपने आप को साबित करने का
सोमवार, 28 मई 2012
गुरुवार, 12 अप्रैल 2012
सोचे जरा

आज के इस युग में लालच अपने कैसे पाओं पसार रहा है इसके जीते जागते कई उधारण हमारे पास है । भ्रष्टाचार का इस तरीके से इतना बड़ना भी लोगो के लालच का ही कारण है। आज हर कोई अपनी जरुरत को पूरा करने में लगा है नेता हो या जनता रास्ता बुरा हो या अच्छा इसके बारे में कोई नहीं सोचता न ही इससे होने वाले नुकसान के बारे में कोई सोचता है । प्रतिसर्प्धा के इस दौर में हर कोई किसी न किसी की नक़ल कर रहा है लेकिन इस नक़ल करने की आदत से किसी को कितना नुकसान पहुच रहा है इसकी चिंता किसी को नहीं है। अगर आप किसी का फायेदा नहीं कर सकते तोह उसको नुकसान भी मत पहुचाहिये । आज बहुत से लोग बींग हुमन जो की सलमान खान का एन .जी .ओ है उसके प्रोडक्ट की नक़ल मार्केट में बेच रहे है । जिसे खरीदने वालों की भी कमी नहीं है । इन प्रोडक्ट से होने वाली कमाई का एक हिस्सा गरीब बच्चो की मदद में लगता है । जिसका यह लालची लोग नकली सामान बनाके अपनी जेब भर रहे है . जितना की इन प्रोडक्ट को बनाने वाले लोग उन मासूम बच्चो के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है उतना ही इसको खरीदने वाले भी कर रहे है । कोई भी प्रोडक्ट मार्केट से ख़रीदे कृपा करके ओरिग्नल ही ख़रीदे . इससे आप अपना तोह नुकसान कर ही रहे है और सीधे-सीधे उन लालचियो की मदद भी कर रहे है। यह भी एक तरीके का भ्रष्ट्राचार ही है और इसको मिलकर रोकना होगा . कोशिश करेंगे तोह जरुर लगाम लगेगी । कृपा कर उन बच्चो का सोचिये जिनकी मदद बींग हुमन करता है .
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

